लोकतन्त्र का क्या अर्थ हैं ?

महत्वपूर्ण शब्दावली

एथनीक अथवा जातीय – किसी देश , प्रजाति इत्यादि का ऐसा समूह जिसके सांस्कृतिक आदर्श समान हों उसे जातीय कहा जाता है । एक जातीय समूह के लोग यह विश्वास करते हैं कि वह सभी ही एक पूर्वज से सम्बन्ध रखते हैं तथा उनके शारीरिक लक्षण एकसमान हैं। इस समूह के सदस्य एक –दूसरे के साथ कई लक्षणों से पहचाने जाते हैं। जैसे कि भाषायी , सांस्कृतिक , धार्मिक इत्यादि।

बहुसंख्यकवाद- वह व्यवस्था जिसमें देश में रहने वाला बहुसंख्यक समुदाय अपने मनचाहे ढंग से शासन करे और इसके लिए वह अल्पसंख्यक समुदाय की जरुरत या इच्छाओं को अवहेलना करे, बहुसंख्यकवाद कहलाता है।

गृह – युद्ध – किसी देश में सरकार विरोधी समूहीं की हिंसक लड़ाई जब युद्ध का रुप ले ले तो उसे गृह – युद्ध कहते हैं।

युक्तिपरक-  ऐसा फैसला जिसमें विवेक के आधार पर हानि- लाभ का हिसाब लगाकर फैसला किया जाता है। युक्तिपरक कहलाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. 1970 से 1993 के मध्य बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किया गया?

 क) चार बार                                          ख) छ: बार
ग) सात बार                                           घ) आठ बार
2. बेल्जियम की कितनी आबादी का हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है?
क) 30 प्रतिशत                                       ख) 45 प्रतिशत
ग) 59 प्रतिशत                                         घ) 62 प्रतिशत

3. सिंहली भाषा को कब श्रीलंका की राजभाषा बनाया गया था?

क) सन् 1948                                        ख) सन् 1950
ग) सन् 1955                                         घ) सन् 1956

4. ब्रुसेल्स का राजधानी हैं –

क) वियतनाम की                                               ख) बेल्जियम की
ख) नेपाल की                                                    घ) श्रीलंका की

5. ‘सामुदायिक सरकार’ की व्यवस्था किस देश में हैं?

क) लेबनान में                                          ख) श्रीलंका में
ग) बेल्जियम में                                         घ) यूगोस्लाविया में ।

6. सत्ता की साक्षेदारी के कितने कारण बताए गए हैं ?
क) 2                         ख) 4                         ग) 5                       घ) 6

7. बेल्जियम की सीमाएँ किन देशों से लगती हैं ?
क) फ्रांस , नीदरलैण्ड, जर्मनी और लक्समबर्ग
ख) नार्वे, फिनलैण्ड , स्वीडन , ऑस्ट्रिया
ग) पुर्तगाल, स्पेन , स्विटजरलैण्ड , रोमानिया
घ) इटली, पोलैण्ड , लातविया, बोस्निया, ।

8. बेल्जियम में  किस प्रकार की सरकार हैं?
क) संघीय                                   ख) एकात्मक
ग) तानाशाही                                घ) इनमें से कोई नहीं

9. श्रीलंका ने सिंहली भाषा को कब राजभाषा घोषित किया?
क) सन् 1950                          ख) सन् 1954
ग) सन् 1956                           घ) सन् 1958

10. कितनी भाषाओं को भारतीय संविधान में अनुसूचित भाषाओं का स्थान दिया गया हैं ?
क) 21                                                          ख) 22
ग)  23                                                           घ) 24

11. भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा के अतिरिक्त अन्य कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया हैं ?
क) 2                                                           ख) 3
ग) 22                                                          घ) 23

12.  सम्पूर्ण देश की आम सरकार को क्या कहते हैं ?
क) केन्द्र सरकार                                             ख) राज्य सरकार
ग) दोनों  (क) तथा (ख)                                   ग) ये सभी

Loktantra
Loktantra

Loktantra free pdf Download

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

1. श्रीलंका के कई तमिलों को भारतीय तमिल क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर:-  उन्हें भारतीय तमिल इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि वे औपनिवेशक शासन-काल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान हैं।

2. जातिए राष्ट्रवाद का क्या अर्थ हैं?
उत्तर:- जातीय राष्ट्रवाद , राष्ट्रवाद का ही एक रुप है जो मुख्यत : जातीय विशेषता तथा इसे बचा कर रखने की भावना से भरा हुआ है।

3. श्रीलंका में दो प्रमुख सामाजिक समूह कौन से हैं?
उत्तर:  सिंहली (74 प्रतिशत) और तमिल  (18 प्रतिशत )

4. ‘‘सामुदायिक सरकार ’’ से आपका क्या अभिप्राय हैं?
अथवा   सामुदायिक सरकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:- एक ऐसी सरकार जो एक समुदाय द्वारा चुनी जाता हैं । बेल्जियम में डच , फ्रेंच और जर्मन वाले समुदायों के लोग चाहे वे जहाँ भी रहते हों, इस  सरकार को चुनते हैं।

5. लोकतन्त्र का क्या अर्थ हैं?

उत्तर:- साधारण शब्दों में लोकतन्त्र लोगों के लिए तथा लोगों के द्वारा चुनी गई सरकार हैं। सरकार के इस प्रकार में जनता अपने नेताओं का चुनाव करने में स्वतन्त्र होती हैं तथा यह नेता जनता के प्रतिनिधि के रुप में फैसले लेते हैं। लोकतन्त्र में जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने में स्वतन्त्र होती है तथा अपना दृष्टिकोण व्यक्त करने में भी स्वतन्त्र होती है।

6. नैतिक कारण क्या हैं?
उत्तर: अगर किसी घटना में सही तथा गलत की भावना आ जाए, तो उन्हें नैतिक कारण कहा जाता हैं। ये कारण सही तथा गलत उन्हें नैतिक कारण कहा जाता है,। ये कारण सही तथा गलत की भावना पर आधारित होते हैं तथा व्यवहार के नियमों में सम्बन्धित होते हैं । यह फैसलें मनोवैज्ञानिक नहीं अपितु व्यावहारिक होते हैं।

7. प्रादेशिक स्वायत्तता (Regional Autonomy) का क्या अर्थ हैं?
उत्तर: प्रादेशिक स्वायत्तता किसी विशेष प्रादेशिक समूह के द्वारा अपने क्षेत्र के लिए स्वतन्त्रता की माँग है तथा देश की सरकार में अधिक अधिकारों और सत्ता की माँग है।

8. श्रीलंका में सिंहली भाषा बोलने वाले लोगो की औसत आयु कितनी हैं?
उत्तर: श्रीलंका में सिहंली भाषा बोलने वाले लोगों की औसत आयु 60% हैं।

9. सत्ता का क्या अर्थ हैं?
उत्तर:- सत्ता का अर्थ हैं- व्यक्ति अथवा समूह की अपनी इच्छा पूर्ण करने की योग्यता अथवा अपने उद्देश्य प्राप्त करने की योग्यता। राजनीति में सत्ता को एक रिश्ते के रुप में लिया जाता है जिसका अर्थ है औरों के व्यवहार को  प्रभावित करने की क्षमता जो कि दूसरे न चाहते हों।

10. सत्ता का क्षैतिक विभाजन (Horizontal Distribution of Power) क्या हैं?
उत्तर: सत्ता के क्षैतिज विभाजन का अर्थ हैं-  सरकार के विभिन्न अंगो – विधायिका , कार्यपालिका तथा न्यापालिका के बीच शक्ति का विभाजन । सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहते हुए अपनी- अपनी शक्ति का प्रयोग करते हैं।

11. सत्ता का उर्ध्वाधर (Vertical) वितरण क्या है?
उत्तर: इसमें सत्ता सरकारों के बीच विभिन्न स्तरों पर बाँटी जाती है सम्पूर्ण देश के लिए सामान्य सरका तथा प्रान्तीय या क्षेत्रीय स्तर पर सरकार । इसे फेडरल सत्ता का बँटवारा भी कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top