150+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

 दोस्तो आजकल सभी कम्पटीशन एक्जाम में अनेकार्थी वाक्याशं के लिए एक शब्द का प्रश्न बनाये जाते है आप लोग कोई भी परीक्षा  की तैयारी करते है- जैसे  आई.ए.एस., बी. एड., उपनिरीक्षक (एस. आई.) , टी.जी.टी., पी. जी.टी. , यू. जी. सी. (नेट) विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगितात्मक परीक्षाओ के लिए।आजकल लोग बोल-चाल  में भी अनेकार्थी शब्दों का प्रयोग करते है। बड़े – बड़े वाक्याशं को एक शब्द में बोल देते है। इसे ही साहित्यिक भाषा कहते है।

अनेक शब्द के एक शब्द | Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd

 

क्रमांक           वाक्यांश   एक शब्द
1 जो नेत्रों के सामने उपस्थित हो  प्रत्यक्ष
2 जो पृथ्वी से सम्बन्धित हो         पार्थिव
3 लौटकर आया हुआ       प्रत्यागत 
4 जहाँ तक हो सके  यथासंभव
5 जो मछली का आहार करता हो      मत्स्याहारी 
6. रक्त में रंगा हुआ        रक्तरंजित 
7 जो वर्णन के बाहर हो        वर्णनातीत
8 जो वचन से परे हो      वचनातीत
9 किसी मत को मानने वाला      मतानुयायी
10 कम खर्च करने वाला      मितव्ययी
11 जिसे मोक्ष की कामना हो             मुमुक्षु
12 जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता        यायावर
13 जो युध्द में स्थिर रहता है      युधिष्ठिर
14 नाक से रक्त बहने का रोग            नकसीर
15  जिसमें हानि या अनर्थ का भय न हो   निरापद
16 जिसके हदय में पाप न हो निष्पाप
17 किसी आरोप के उत्तर में किया जाने वाला आरोप प्रत्यारोप
18 उपहार के प्रति किया गया उपकार प्रत्युपकार

अनेक शब्द के लिये शब्द [ Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd]

19 बच्चा जन्माने वाली स्त्री  प्रसूत
20 समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा  प्रतिस्पर्ध्दा
21 दो बार जन्म लेने वाला  द्विज 
22  जिसने गुरू से दीक्षा ली हो  दीक्षित
23  जिसे समझना बहुत कठिन हो  दुर्बोध 
24  दैव या प्रारब्ध सम्बन्धी बातें जानने वाला  देवज्ञ
25 सदा प्रसन्न रहने वाला या कला- प्रेमी नायक  धीरललित 
26 जो वर्णन के बाहर हो  वर्णनातीत
27  जो वचन से परे हो  वचनातीत
28 जो पूर्ण रूप से बहरा हो  वज्रबधिर
29    जो मुकदमा दायर करता है  वादी
30  किसी के विरूध्द रची जाने वाली साजिश षड्यंत्र
31  एक ही समय में उत्पन्न होने वाला  समकालीन
32  न बहुत गर्म न बहुत ठण्डा समशीतोष्ण
33 अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला  स्वावलम्बी
34 भलाई की  इच्छा रखने वाला   हितैषी
35  अगहन और पूस में पड़ने  वाली ऋतु   हेमन्त 
36 हंस के समान गति से चलने वाली स्त्री   हंसगामिली
37 क्षमा पाने योग्य   क्षम्य
38  क्षण  भर में नष्ट होने वाला  क्षणभंगुर
39 भूख से व्याकुल   क्षुधातुर
40  जो स्वयं उत्पन्न हुआ हो  स्वयंभू
41 कुछ  खास शर्तो द्वारा कोई कार्य करने का समझौता
संविदा 
42  वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए हो   लोकतंत्र
43  जिसकी सूचना राजपत्र में दी गयी हो   राजपत्रित
44 नापाक इरादे से की जाने वाली मन्त्रणा या साजिश दुरभिसन्धि
45  मनपसन्द या नामांकित  मनोनीत 
46 चुनाव में अपना मत देने की क्रिया   मतदान
47  किसी विषय पर दूसरे से मत न मिलना   मतभेद 
48  आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय   बहुमत
49  जो बुध्दि द्वारा जाना जा सके  बोधगम्य 
50   जिसकी जीविका बुध्दि के बल पर चलती हो   बुध्दिजीवी
51  जिसके पास कोई रोजगार न हो   बेरोजगार
52  अनुचित बात के लिये आग्रह  दुराग्रह
53 प्रयोग में लाने योग्य   प्रयोजनीय
54  जो अपनी मातृभूमि छोड़ विदेश में रहता हो   प्रवासी 
55   पिता से प्राप्त की हुई (सम्पति)   पैतृक
56  इतिहास के युग में पूर्व का   प्रागैतिहासिक 

Anek Shabdo Ke Liye Ek Shabd हिन्दी में

57  जो प्रशंसा के योग्य हो   प्रशंसनीय
58  जो दूसरे के अधीन हो  पराधीन
59 जिसका कोई अर्थ न हो   निरर्थक
60  जिसका मूल नहीं है  निर्मूल
61  जिसे देश से निकाला गया हो   निर्वासित 
62 जो पहले कभी न हुआ हो अभूतपूर्व
63 जिसकी गहराई की थाह न लग सके  अथाह 
64 जो सदा से चलता आ रहा है अनवरत 
65 जो आगे की न सोचता हो   अदूरदर्शी
66 धरती और आकाश के बीच का स्थान  अंतरिक्ष
67  जिस पर आक्रमण न किया गया  हो   अनाक्रांत 
68 जिसके पास कुछ न हो   अकिंचन 
69 जो कानून के विरूध्द हो   अवैध
70 जो समय पर न हो  असामयिक 
71 जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो    अक्षम 
72  जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो    अक्षम 
73   जो गिना न जा सके   अनगिनत 
74  बहुत सी घटनओं का सिलसिला   घटनावली, घटनाक्रम
75  जिसकी घोषणा की गयी हो   घोषित 
76  किसी के इर्द – गिर्द घेरा डालने की क्रिया   घेराब दी
77  आकाश चूमने वाला   गगनचुम्बी 
78  राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला   कूटनीति 
79 सीमा का उल्लंघन करना   अतिक्रमण 
80  जो अपने पैरो पर खड़ा हो   आत्मनिर्भर
81  अपराधों से संबंधित   आपराधिक
82  आभार मानने वाला   आभारी 
83  आयोजन करने वाला व्यक्ति   आयोजक 
84 जो आलोचना के योग्य हो   आलोच्य 
85 किसी अवधि से संबंध रखने वाला   आवधिक 
86  आशुलिपि जानने वाला लिपिक   आशुलिपिक 
87 आकस्मात घटित होने वाला   आकस्मिक
88 जो किसी नियम को न माने   उच्छृंखल 
89  किसी के बाद उसकी संपत्ति  प्राप्त करने वाला   उत्तराअधिकारी 
90  जिसने ऋण चुका दिया हो   उऋण 
91 जिसका संबंध किसी एक देश से हो   एकदेशीय 
92  किसी एक पक्ष से संबंधित   एकपक्षीय 
93  इतिहास से संबंधित   ऐतिहासिक 
94  जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो   ऐच्छिक 
95 जिसका संबंध उपनिवेश या उपनिवेशों से हो   औपनिवेशिक 
96  उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला   औपचारिक 

अनेक शब्दों के एक शब्द की  जानकारी

97 जो कल्पना से परे हो   काल्पनातीत
98  कार्य करने वाला व्यक्ति   कार्यकर्ता 
99 किन्हीं निश्चित कार्यों के लिेए बनायी गयी समिति   कार्यसमिति 
100  जिस पर निर्णय न हुआ हो   अनिर्णीत 
101  जिस पर अनुग्रह किया गया हो  अनुगृहीत 
102  वर्षा का अभाव   अनावृष्टि
103  जो बिना बुलाये आया हो   ्अनाहूत 
104  जिस पर चिन्ह लगाया गया हो  चिन्हित
105 जो चर्चा का विषय हो   चर्चित 
106  किसी वस्तु का चौथा भाग    चतुर्थांश 
107  जो अपने स्थान से डिग गया हो    च्युत 
108  कर्मचारीयों आदि को छांटकर निकालने की क्रिया    छंटनी 
109  छः महीने के समय से सम्बधित    छमाही/ अर्ध्दवार्षिक
110  जनता द्वारा संचालित शासन    जनतन्त्र 
111  किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यो का विवरण    जीवन चरित्र
112  जन्म से सौ वर्ष का समय    जन्मशती 
113  मूल बातों को संक्षेप में लिखना   टिप्पणी 
114 टाइप करने की कला   टंकण 
115  पत्रों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुंचाने वाली सेवा   डाक- सेवा 
116 जो तर्क योग्य हो  तार्किक 
117  उसी समय का   तत्कालीन 
118 ऋण के रूप में आर्थिक मदद   तकाबी
119 जो वस्तु दूसरे  के यहां रखी हो  धरोहर 
120 जो निन्दा के योग्य हो  निन्दनीय 
121 जो कामना रहित हो  निष्काम 
122 जो चिन्ता से रहित हो  निश्चिन्त
123 जिसका कोई आधार न हो   निराधार 
124 जिसका कोई आश्रय न हो  निराश्रय 

One Word For One Sentence in Hindi

125 जिसके  पास शक्ति न हो  निर्बल
126 जो उत्तर न दे सके   निरूत्तर 
127 शासकीय अधिकारीयों का शासन  नौकरशाही 
128 जिसके बारे में मतभेद न हो  निर्विवाद 
129 जिसे देश से निकाला गया हो  निर्वासित 
130 जिसका मूल नहीं है निर्मूल 
131 जो प्रशंसा के योग्य हो  प्रशंसनीय 
132 जिसे जानना चाहिए  ज्ञातव्य
133 जो जाना जा चुका हो  ज्ञात
134 सिंह का बच्चा  सिहंशावक 
135 सब कालों में होने वाला सर्वकालिक
136 प्राणों पर संकट आने वाला साघांतिक
137 वात, पित्त, कफ त्रिदोष
138 शीतल, मन्द, सुगन्ध वायु त्रिविध वायु 
139 तीन कालो की बात जानने वाले  त्रिकालज्ञ
140 स्वर्ग, मृत्यु और पाताल लोक त्रिभुवन, त्रोलोक
141 जुआ खेलने का स्थान फड़
142 किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला   मर्मज्ञ
143  समुद्र में लगने वाली आग   बड़वाग्नि
144 शरीर के एक पार्श्व का लकवा   पक्षाघात
145 दूसरो के दोषों को ढूँढने वाला  छिद्रान्वेषी
146 सत्व, रज, तम  त्रिगुण
147 किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला तटस्थ
148 कष्टों या काँटो से भरा हुआ   कंटकाकीर्ण 
149 पैर से लकर सिर तक आपादमस्तक
150 रात और संध्या के बीच का समय  गोधूलि

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd [वाक्यांश के लिये एक शब्द]

“एक शब्द प्रतिस्थापन” का अर्थ होता है एक ऐसा प्रयास जहां एक शब्द का प्रयोग एक पूरे वाक्य या वाक्यांश की जगह पर किया जाता है। इसका उद्देश्य संक्षेप में किसी विचार, वस्तु, या संगठन को प्रकट करना होता है। एक शब्द प्रतिस्थापन वाक्यांश को संक्षेप में व्यक्त करने के लिए उपयोगी होता है और भाषा का उपयोग अद्यतन करने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। “वाक्यांश के लिये एक शब्द” यह भाषा के प्रभावशाली और रचनात्मक उपयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उदाहरणों में “राष्ट्रपति” शब्द “प्रधानमंत्री का सरकारी उपाधि” के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

 

आपके यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट में जरुर बताईयेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top