What Is The Linux File System
What Is The Linux File System :- किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में फाइल सिस्टम (File System) का विशेष योगदान होता हैं। जहाँ प्रयोगकर्ता डेटा व समस्त सूचनाओं को फाइलों में व्यवस्थित कर संग्रहित करता हैं। विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइलों को डायरेक्टरियों (Directories) में वंशानुक्रम (Hierarchy) अर्थात् वृक्षनुमा संचरना के अनुसार व्यवस्थित कर संग्रहित करता हैं। एक डायरेक्टरी में फाइलों तथा अन्य सब- डायरेक्टरी हो सकती हैं। सभी फाइलों और डायरेक्टरियाँ रुट (Root) डायरेक्ट्ररी से जुड़ी होती हैं।
उपरोक्त डायरेक्ट्री के डायग्राम में Home Directory के नाम की तीन Sub – Directories हैं, जिसमें फाइलों तथा अन्य Sub- directories हैं या हो सकती हैं।
Rules for Files Name
लाइनक्स फाइल सिस्टम में आप किसी फाइल का नाम अधिकतम 255 अक्षरों तक लम्बा रख सकते हैं।
फाइलों का नाम एक ही शब्द में होना चाहिए अर्थात् फाइल के नाम के मध्य स्पेस नहीं होना चाहिए।
उदाहरण :- यदि हम फाइल का नाम Nand Gopal दे तो गलत होगा क्योंकि शब्दों Nand तथा Gopal के मध्य स्पेस हैं। इसके स्थान पर सही नाम Nandgopal होगा।
फाइल के नाम केस संवेदनशील होते हैं अर्थात् किसी भी फाइल के नाम को छोटे अक्षरों या बड़े अक्षरों लिखकर आप उसे Save कर सकते हैं क्योंकि Upper Case (A, B…………… ) तथा Lower case Letters समान नहीं माने जाते हैं।
उदाहरण :- यदि एक फाइल का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के Upper Case में लिखा जाता हैं जैसे GAURI तथा दूसरी फाइल का नाम Lower Case में gauri रखा जा सकता हैैं। अन्य उदाहरणों के रुप में-
- Soma _mishra
- Soma.mishra
- Soma_Mishra
फाइल के नाम निर्धारित करने में आप अंग्रेजी वर्णमाला केअक्षर तथा अंकों (0 से 9) का प्रयोग कर सकते हैं।
वे फाइलें जो (.) के साथ आरम्भ होती हैं, Hidden File कहलाती हैं।
उदाहरणार्थ —–
.Kailash .Mahadev .Vansh
How many Types Of Files
लाइनक्स में समस्त प्रकार के डाटा, सूचना, संसाधन तथा डायरेक्ट्री को फाइल के रुप में ही प्रयोग किया जाता हैं। फाइलों को सामान्य रुप से तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया हैं जो निम्नवत हैं—–
साधारण फाइलें (Ordinary Files)
इसके अन्तर्गत प्रयोगकर्ता द्वारा फाइलें जैसे डेटा फाइल, प्रोग्राम फाइल, ऐक्सीक्यूटेबल फाइल, इत्यादि साधारण फाइलेें आती हैं। इन फाइलों को प्रयोगकर्ता अपनी आवश्यकताअनुसार परिवर्तित भी कर सकता हैं।
Related Post :— Advantages of a Computer Network
डायरेक्ट्री फाइलें (Directory Files)
प्रयोगकर्ता जब किसी डायरेक्ट्री का निर्माण करता है, तो लाइनक्स पर एक डायरेक्ट्री फाइल बना देता हैं। जिसके अन्तर्गत उस डायरेक्ट्री में शामिल फाइलों से संबंधित सूचनाएँ संग्रहित होती हैं। प्रयोगकर्ता द्वारा इस प्रकार से निर्मित डायरेक्ट्री संबंधित फाइलें Root Directory में संग्रहित होती हैं।
विशेष फाइलें (Special Files)
यह वे फाइले होती हैं, जो इनपुट /आउटपुट उपकरणों से संबंधित होती हैं। ज्यादातर फाइले इसी श्रेणी के अन्तर्गत आती हैं। इसमें प्रयोगकर्ता अपनी इच्छानुसार किसी का परिवर्तन नहीं कर सकता हैं। विशेष प्रकार की कुछ प्रमुख फाइलें जैसे उपकरण फाइलें, ब्लॉक उपकरण फाइलें, हार्ड लिंग फाइले, सिम्बलोलिक लिंक फाइलों इत्यादि हैं। लाइनक्स आपरेटिंग सिस्टम में इन श्रेणीयों के अतिरिक्त किसी भी फाइल को उसके विस्तारक फाइल नेम (Extension) द्वारा भी पहचाना जा सकता हैं। कुछ प्रमुख फाइलों के एक्सटेन्शन विवरण सहित नीचे तालिक में दिए गये हैं——
क्रम संख्या | एक्सटेन्शन | विवरण |
1 | .avi | विण्डोज AVI वीडियों file |
2. | .bak | बैकअप फाइल |
3. | . bmp | bitmap ग्राफिक्स फाइल |
4. | .c | ‘c’ प्रोग्राम की Code फाइल |
5. | .chr | कैरेक्टर मैप |
6. | .dot | डाटा फाइल |
7. | .db | डाटाबेस फाइल |
8. | .doc | डॉक्यूमेन्ट फाइल |
9. | .err | एरर फाइल |